उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई से सड़क से सोशल मीडिया तक हंगामा देखने को मिला। सब की मांग यह थी कि न्याय मिले।
सरकार ने भी विवाद बढ़ता देख पहले जांच एसआईटी को सौंपी और बाद में सीबीआई के हवाले करने का फैसला लिया। हालांकि इन सब घटनाक्रमों के बीच कई बड़े खुलासे हुए। एक तरफ जहां हाथरस के बहाने दंगे की साजिश और फंडिंग का खुलासा हुआ वहीं दूसरी तरफ अब आरोपियों ने एक पत्र के माध्यम से कहा कि यह मामला ऑनर किलिंग का है।
अब इसी मामले पर बोलते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कंग्रेस के रवैये पर सवाल उठाए और कहा कि,”कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ। इनको दलित की चिंता नहीं दल हित की चिंता है…जब भी किसी जाति की बात आती है तो आगे आ जाते है और हिंदुत्व की बात करे तो सांप्रदायिक-सांप्रदायिक चिल्लाने लगते हैं। वो चाहते हैं जातियों में देश बंटे। हाथरस एक संयोग नहीं एक प्रयोग था।”
