मध्यप्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. पिछली बार वह अपनी बोली को लेकर सुर्खियों में थे और इस बार ‘बन्दूक की गोली’ को लेकर सुर्खयों में है. बिसाहूलाल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए नज़र आ रहे है.
यह वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसके साथ उसमें लिखा है “बेशर्म बीजेपी, बेनक़ाब बीजेपी”. ट्वीट में आगे लिखा है “बीजेपी प्रत्याशी बिसाहू लाल का एक और वीडियो वायरल, पैसे माँगने पर कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखाकर दे रहे गालियाँ।शिवराज जी,—ये आदमी आपकी पार्टी के लिये बिल्कुल फ़िट है, अगला प्रदेश अध्यक्ष इसी को बनाना।बेशर्म बीजेपी, बेनक़ाब बीजेपी।”
यह वीडियो 51 सेकंड का है जिसमें मंत्री जी अपने कार्यकर्ताओं के साथ 18 हज़ार रुपयों के मामले को लेकर गाली-गलोच करते हुए नज़र आ रहे है. यही नहीं, जब कार्यकर्ता बिसाहूलाल सिंह को जवाब देता है तो वह बन्दूक उसकी ओर दिखाकर उसे गोली मारने की बात कहते है. यह सब कहते हुए वह लगातार उस शख्स को गाली दिए जा रहे है.
कांग्रेस ने वीडियो शेयर करने के बाद बीजेपी पर निशाना साधा है की क्या बीजेपी बंदूक के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है. क्या मतदाताओं को बंदूक दिखाकर वह वोट हासिल करेगी. कांग्रेस ने इस वीडियो की शिकायत चुनाव आयोग से करने की भी मांग की है.
आपको बतादें की मध्यप्रदेश उपचुनाव में मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी है. हाल ही बिसाहूलाल विवाद में आये थे जब इन्होने अनूपपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की बीवी पर अश्लील टिपण्णी की थी.
‘आइटम’ वाले बयान पर राहुल गाँधी और कमलनाथ आमने-सामने, कमलनाथ बोले माफ़ी क्यों मांगू
घुटनों पर बैठे शिवराज तो कमलनाथ ने दी सलाह, कहा- ऐसा करते तो घुटने टेकने की जरूरत नही पड़ती
