केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की खबर कल जैसे ही आयी, वैसे ही उनके समर्थकों के बीच मायूसी छा गई. उनके समर्थक उनकी लम्बी आयु की लगातार कामना कर रहे थे. निधन का समाचार मिलते ही पटना स्थित पार्टी ऑफिस में भारी भीड़ जमा होने लगी है.
बिहार के कोने-कोने से लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्टी ऑफिस पहुँच रहे है. भीड़ को देखते हुए प्रसाशन ने सुरक्षा के हारी इंतज़ाम भी किये है.
पटना स्थित पार्टी ऑफिस को पूरी तरह फूलों और फूल मालाओं से सजाया जा रहा है. जिस कमरे में रामविलास पासवान का ऑफिस था, उसे उनकी यादगार तस्वीरों से सजाया गया है.
वहीँ दूसरी ओर पटना में कृष्णा पुरी स्थित रामविलास पासवान के घर सन्नाटा पसरा पड़ा है. वहाँ सिक्योरिटी के सिवाए कोई नज़र नहीं आ रहा. सभी लोग उनके पार्थिव शरीर के इंतज़ार में पार्टी ऑफिस में जमा है.
आपको बतादें की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर पासवान का पार्थिव शरीर स्पेशल विमान से दिल्ली से पटना लाया जायेगा. प्लेन में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद पासवान के पार्थिव शरीर के साथ पटना आएँगे. उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि समाहरोह के लिए हवाई अड्डे से सीधा विधानसभा लेकर जाया जाएगा.
वहाँ से शाम 7 बजकर 45 मिनट पर पार्थिव शरीर पटना स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय लाया जायेगा जहां पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम विदाई दे सके.
इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रात 10:40 पर पटना स्थित उनके घर लेकर जाय जायेगा. घर से कल सुबह 11:30 बजे रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन करने के लिए जनार्धन घाट ले जाया जायेगा जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
