निर्वाचन आयोग ने कमलनाथ का स्टार प्रचारक दर्जा किया रद्द, शिवराज बोले

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए जारी उपचुनाव की प्रक्रिया में लगातार पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इस क्रम में कई विवादित बयान भी सामने आ चुके हैं। अब निर्वाचन आयोग ने इसपर बड़ा फैसला लेते हुए कंग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा खत्म कर दिया है।


चुनाव आयोग द्वारा स्टार प्रचारक का दर्ज़ा रद्द करने पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा,’स्टार प्रचारक न तो कोई कद है और न ही कोई पद है। मैं चुनाव आयोग के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, 10 नवंबर के बाद टिप्पणी करूंगा क्योंकि जनता अंत में सबसे ज़्यादा मायने रखती है और वो सब कुछ जानती है।’


आयोग द्वारा कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छिनने पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा,’ये उनकी हताशा का प्रतीक है, लेकिन उनका अहंकार नहीं जा रहा है। उनकी नज़रों में राहुल गांधी भी गलत हैं, चुनाव आयोग गलत है, तो सही कौन है? चुनाव आयोग ने भी किया तो बदले की भावना से किया? संवैधानिक संस्था पर आरोप लगाते हुए आपको(कमलनाथ) लज्जा नहीं आती।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *