बिहार चुनाव: चिराग पासवान के शराबबंदी वाले बयान पर JDU का पलटवार, बिहार सरकार के मॉडल को बताया सफल

बिहार चुनाव में नेताओं का एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला लगातार जारी है. चिराग पासवान तो नितीश कुमार पर तंज कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे है. इसी क्रम में उन्होंने नितीश कुमार पर इलज़ाम लगते हुए कहा था की शराबबंदी करके वह प्रदेश में लोगों को तस्कर बना रहे है.

चिराग के इस बयान पर JDU के प्रवक्ता प्रगति मेहता ने पलटवार किया है. प्रगति मेहता ने शराबबंदी को बिहार में सफल करार देते हुए कहा है की यह मॉडल बिहार में सही साबित हुआ है. चिराग पासवान लोगो में भ्रम फैलाने का काम कर रहे है.

प्रगति मेहता ने आगे कहा “बिहार प्रगति की नई इबारत लिखने जा रहा है. फिर नितीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे है. शराबबंदी ने बिहार की तस्वीर ही बदल दी है. चिराग पासवान नितीश कुमार और बिहार सरकार के खिलाफ लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रहे है. लोगों ने चिराग पासवान को नकार दिया है.”

इससे पहले चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने शराब बंदी पर तंज कस्ते हुए कहा था “शराबबंदी के नाम पर बिहारीयों को तस्कर बनाया जा रहा है।बिहार कि माताएँ बहने अपनो को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती।बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है की बिहारी रोज़गार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ़ रहा है लेकिन सब के सब को मानो साँप सूँघ लिया है।#असम्भवनीतीश.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *