पूर्णिया महारैली में BJP पर जमकर बरसे लालू प्रसाद यादव,कहा- जब तक हम एक हैं महागठबंधन को कोई नहीं तोड़ सकता, हमें देश को बचाना है

बिहार के पूर्णिया में आज यानी 25 फरवरी को महागठबंधन की रैली का आयोजन किया गया है। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली सुबह 11 बजे से शुरू हुई।

इस महारैली में समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। इस महारैली के जरिए महागठबंधन के नेता आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत का अहसास दिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Nitish Kumar
Bihar Mahagathbandhan Rally

बिहार के पूर्णिया में आयोजित महारैली में आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने वर्चुअली हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने लाखों की संख्या में मौजूद लोगों को देखकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले लोकसभा

चुनाव के लिए यह पक्का गठबंधन तैयार है। भाजपा और आरएसएस का आगामी लोकसभा चुनाव में सफाया होगा। वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो आरएसएस चाहती है वहीं पीएम मोदी कर रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है।

संबोधन के दौरान आरजेडी प्रमुख ने कहा कि ‘जब तक हम एक हैं तब तक हमें (महागठबंधन) कोई नहीं तोड़ सकता। हमें देश को बचाना है।

हमें अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाना है। इस बार भाजपा सरकार हारेगी। बिहार में महागठबंधन की जीत होगी। वर्ष 2024 में हमारी पार्टी की जोरदार जीत होगी।’

महागठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं।

इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम भी करेंगे।

महागठबंधन की महारैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत तमाम नेता भी शामिल होंगे।

तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव इस रैली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक 40 वक्ता इस कार्यक्रम में सभा को संबोधित करेंगे।

इस रैली को लेकर पूरी तैयारियों की जा चुकी हैं। हर तरफ महागठबंधन के सात दलों के पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। इस रैली को लेकर राजनीतिक बयान-बाजी भी तेज होती दिख रही है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए।

Bihar Mahagathbandhan Rally news
Bihar Mahagathbandhan Rally

बिहार के उप मुख्यमंत्री ने महारैली के आयोजन को लेकर कहा कि ‘आज हम जनसभा कर रहे हैं और लाखों लोग आने वाले हैं।

सीएम नीतीश कुमार के साथ हमारे महागठबंधन ने बीजेपी को बेचैन कर दिया, उन्हें डर है कि वे अपनी सीटें खो देंगे, इसलिए गृह मंत्री अमित शाह नियंत्रण हासिल करने के लिए बार-बार बिहार का दौरा कर रहे है’।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का देश में एक ही काम है और वो है समाज में नफरत फैलाना और दंगे कराना। वहीं दूसरी ओर हम शांति और अमन का संदेश देंगे।

बिहार की जनता ने भाजपा को 2024 में सत्ता से हटाने का फैसला कर लिया है।

पूर्णिया में आयोजित इस महागठबंधन की महारैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार आदि। इन सबके अलावा राजद जदयू के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी इस महारैली में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *