भारत के बाद अब नेपाल में बनेगा अयोध्यापुरी धाम, हुआ ऐलान

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अब नेपाल ने भी अपने यहाँ अयोध्यापुरी धाम बनाने के फैसला किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह धाम लगभग 40 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा.

नेपाल कि नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक माडी के मेयर ठाकुर प्रसाद धाकल ने 29 सितंबर को एक मीटिंग के बाद ये यह फैसला लिया. मीडिया से बात करते ठाकुर प्रसाद ने कहा की धाम के लिए मास्टर प्लान भी बनकर लगभग तैयार है और इस इसके ऊपर जल्द ही काम शुरू हो जायेगा. यही नहीं माडी नगरपालिका का नाम बदलकर अयोध्यापुरी रखने का प्रस्ताव भी इस मीटिंग में रखा गया. मीटिंग में धाम के आसपास के इलाके को भी विकसित करने की बात कही गई.

आपको बतादें की पिछले दिनों नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था की भारत में जो अयोध्या है वह नकली है और असली अयोध्या नेपाल में है. ओली के इस बयान की भारत ने कड़ी आलोचना की थी.  

भारत में साधु-संतों ने भी ओली के इस बयान पर गहरी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा था की ओली ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है जिसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए. भारत और नेपाल के बीच पहले ही सीमा विवाद चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *