बेंगलुरु के एक बोर्डिंग स्कूल में 60 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें शहर के एक बोर्डिंग स्कूल में 60 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी बेंगलुरु शहरी जिला के डीसी जे मंजूनाथ ने देते हुए बताया कि बच्‍चों का टेस्‍ट करवाने के बाद यह रिपोर्ट सामने आई।

उन्होंने आगे बताया कि सभी कोरोना ग्रस्त बच्‍चों को क्‍वारंटीन करने के बाद इलाज शुरू कर दिया गया है। इस स्कूल में कुल 480 बच्चे पढ़ते हैं। कोरोना की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमित 60 बच्चों में से दो बच्चों में शुरुआती लक्षण पाए गए हैं जबकि अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मंजूनाथ ने बताया कि बच्चों में उल्टी और दस्त की शिकायत मिली थी जिसके बाद सभी की कोरोना जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में कुल 60 बच्चों को रिपोर्ट पॉजीटिव निकला। इनमें से 14 बच्चे तमिलनाडु के हैं जबकि 46 बच्चे कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले बताये गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मामला सामने आने के बाद स्कूल में सभी छात्रों के साथ-साथ कर्मचारियों की भी कोरोना जांच कराई गई है। 105 लोगों की जांच रैपिड टेस्ट के जरिए जबकि 424 लोगों की जांच आरटीपीसीआर तकनीक के जरिए की गयी।

स्कूल में कोरोना के इतने ज्यादा मामले एक साथ आने के बाद अब मामले की सघनता को देखते हुए इस पर नजदीक से नजर रखी जा रही है। इस पर डीसी मंजूनाथ ने यह बताया कि, “7 दिनों बाद कोरोना पॉजीटिव सभी बच्चों की दोबारा जांच होगी।

वहीं प्रशासन की ओर से पूरी घटना पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द इतने सारे कोरोना मामलों पर पर काबू पा लिया जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *