फ्रांस में हत्याओं को मुन्नवर राणा ने ठहराया जायज, कहा- मैं भी ऐसा ही करता

देश के जाने माने शायर मुन्नवर राणा ने फ्रांस में एक कार्टून को लेकर जारी हत्याओं के दौर को जायज ठहराया है। देश मे नागरिकता कानून के विरोधियों में शामिल रहे मुन्नवर राणा के अब फ्रांस में हमलों से संबंधित बयान को लेकर भी बवाल मच गया है।

मुन्नवर राणा ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में फ्रांस हमलों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर मैं होता तो मैं भी ऐसा ही करता। उन्होंने फ्रांस पर विवाद को जन्म देकर लोगों को उकसाने का आरोप भी लगाया। मजहब को माँ समान बताते हुए मुन्नवर राणा ने कहा कि अगर कोई मां का बुरा कार्टून बनाये या गाली दे तो उसका कत्ल करना गुनाह नही है।

मुन्नवर राणा ने अपने बयान में यह भी जोड़ा की अगर कोई भगवान श्रीराम का विवादित कार्टून बनायेगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा। आपको बता दें कि फ्रांस की एक पत्रिका में छपे पैगम्बर मोहम्मद के एक कार्टून को लेकर फ्रांस में हत्याओं के दौर शुरू है। फ्रांस सरकार भी इस मसले पर झुकने को तैयार नही और सख्त कार्रवाई की बात कह चुकी है। 

गौरतलब है कि भारत, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन समेत कई देश आतंकवाद के मामले पर फ्रांस को अपना समर्थन दे चुके हैं वहीं पाकिस्तान, टर्की और मलेशिया जैसे देश जमकर फ्रांस के खिलाफ आग उगल रहे हैं। इन सब के बीच अब फ्रांस से पाकिस्तानी और बंगलादेशी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *