नोकिया ने फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर भारतीय बाज़ार में 6 नए दमदार स्मार्ट ऐंड्रॉयड TV उतारे है जिसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स है. इनमें HD के साथ-साथ अल्ट्रा HD क्वालिटी के TV भी शामिल है. इन स्मार्ट TV की कीमत 19999 से लेकर 80000 के बीच में होगी.
* नोकिया 32 इंच HD TV
नोकिया ने 32 इंच के इस मॉडल में एचडी रेडी डिस्प्ले दिया गया है। टीवी का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस स्मार्ट TV में 39 वॉट का स्पीकर दिया गया है. इसमें 3 HDMI पोर्ट और 2 USB भी मिलते है. इसकी कीमत सिर्फ 19999 रूपए है.
*नोकिया 43 इंच फुल एचडी LED स्मार्ट ऐंड्रॉयड टीवी
नोकिया ने 43 इंच के इस मॉडल में फुल HD डिस्प्ले पैनल दिया है. इस स्मार्ट TV में भी 39 वॉट का स्पीकर दिया गया है. इसकी रेसोलुशन 1920×1080 पिक्सल है. इसमें 2 HDMI पोर्ट और 2 USB भी मिलते है. इसकी कीमत सिर्फ 19999 रूपए है.
* नोकिया 43 इंच अल्ट्रा एचडी (4K) LED स्मार्ट ऐंड्रॉयड टीवी
नोकिया के 43 इंच के इस मॉडल में अल्ट्रा HD डिस्प्ले है. इसका पिक्सल रेसोलुशन 3840×2160 है. इस स्मार्ट TV में भी 39 वॉट का स्पीकर दिया गया है. इसमें 3 HDMI पोर्ट और 2 USB भी मिलते है. इसकी कीमत सिर्फ 45,999 रूपए है.
* नोकिया 50 इंच अल्ट्रा एचडी (4K) LED स्मार्ट ऐंड्रॉयड टीवी
नोकिया के 53 इंच के इस मॉडल में अल्ट्रा HD 4K डिस्प्ले है. इसका पिक्सल रेसोलुशन 3840×2160 है. इस स्मार्ट TV में 48 वॉट का स्पीकर दिया गया है. इसमें 3 HDMI पोर्ट और 2 USB भी मिलते है. इसकी कीमत सिर्फ 54,999 रूपए है.
* नोकिया 55 इंच अल्ट्रा एचडी (4K) LED स्मार्ट ऐंड्रॉयड टीवी
नोकिया के इस स्मार्ट TV में 3840×2160 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 55 इंच का अल्ट्रा एचडी 4K डिलस्प्ले दिया गया है।इस स्मार्ट TV में भी दमदार 48 वॉट का स्पीकर दिया गया है. इसमें 3 HDMI पोर्ट और 2 USB भी मिलते है. इसकी कीमत सिर्फ 59,999 रूपए है.
* नोकिया 65 इंच अल्ट्रा एचडी (4K) LED स्मार्ट ऐंड्रॉयड टीवी
नोकिया के इस स्मार्ट TV में 3840×2160 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 65 इंच का अल्ट्रा एचडी 4K डिलस्प्ले दिया गया है।इस स्मार्ट TV में भी दमदार 48 वॉट का स्पीकर दिया गया है. इसमें 3 HDMI पोर्ट और 2 USB भी मिलते है. इसकी कीमत सिर्फ 79,999 रूपए है.
आपको बतादें की इन सभी स्मार्ट TV के साथ आपको नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार और यूट्यूब ऐप पहले इस ही इनस्टॉल मिलेंगे.
