फिर डराने लगा कोरोना, इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण और मौत का आंकड़ा

देश में पिछले कुछ समय से कोविद 19 की रफ्तार धीमी पड़ रहीं हैं, आम लोगों का जीवन अब पटरी पर आना शुरू ही हुआ था, लेकिन पिछले 24 घंटो में देश के एक राज्य से कोरोना वायरस के लगभग 15 हजार 906 नए केस समाने आए हैं, और इस दौरान 561 मरीजों की मौत भी हो गई हैं, नए मरीज मिलने से अब देश में संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 41 लाख 75 हजार 468 हो गई हैं।


भारत के जिस देश से कोविड 19 के नए मामले सामनेत आए हैं वो राज्य केरल हैं। केरल में शनिवार को कोरोना के 8 हजार 909 नए मामले देखने को मिले हैं इसी के राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 48,97,587 हो गई हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान महामारी से 65 मरीजों की जान भी जा चुकी हैं, इन आंकड़ों को मिला कर केरल में अब तक करीब 28,229 लोगों की मौत सिर्फ कोविद 19 की वजह से हुई हैं।


पिछले काफी समय से कोरोना वायरस के मामलों में धीरे धीरे कमी को नोट किया जा रहा थी , लेकीन जो अचानक से नए मामले सामने आए हैं उसने लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय के अकड़ो को देखें तो ये जितने भी मामले सामने आ रहे हैं, वो देश के कई जगहों पर दुर्गापूजा और दशहरा के बाद से देखने को मिल रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना के 1 लाख 72 हजार 594 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। जबकि 3 करोड़ 35 लाख 48 हजार 605 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, अब तक कोरोना से 4 लाख 54 हजार 269 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।बात करें अगर वैक्सीनेशन की तो अब तक लगभग 1 करोड़ डोज वैक्सीन लग चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *