फिर आक्रामक हुए सिद्धू, विपक्ष के साथ अपनी ही सरकार पर बोला हमला

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के मन में क्या चल रहा है ये तो कोई नहीं पर लगता हैं खुद वो भी नहीं समझ पा रहे हैं की वो चाहते क्या हैं, क्यों कि इस बार उन्होंने ट्विटर पर कुछ ऐसा कहा हैं की कांग्रेस पार्टी को एक बार से धड़कने बढ़ा दी हैं। क्योंकि पंजाब कांग्रेस को लेकर उन्हें शायद जो उम्मीदें थी वो पूरी नहीं हो पाई हैं, तभी तो उन्होनें ट्वीट में विपक्षों के साथ साथ चन्नी सरकार को भी अपना निशाना बनाया हैं। इन्होंने लगातार ट्वीट कर अपनी बातों से सभी को घेरा हैं।


नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट में कहा हैं कि पंजाब को अपने वास्तविक मुद्दों पर वापस आना चाहिए जो हर पंजाबी वासी और हमारे आने वाली पीढ़ियों से संबंधित हैं, हम इस वित्तीय आपातकाल का मुकाबला कैसे करेंगे जो हमें धूर रहा हैं, मैं असली मुद्दों पर डटा रहूंगा और उसने लोगों का ध्यान नहीं हटने दूंगा।


इसके उन्होनें दूसरा ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने कहा कि अपूरणीय क्षति और क्षति नियंत्रण के अन्तिम अवसर के बीच तो चुनाव स्पष्ट हैं। राज्य के संसाधनों को निजी जेबों में जाने के बजाय राज्य के खजाने में वापस कौन लेकर आयेगा? हमारे महान राज्य को समृद्ध के लिए फिर से उन्नति के रास्ते पर कौन लेकर आयेगा।


उन्होंने इसके बाद अपने तीसरे ट्वीट में कहा कि पंजाब के फिर से निर्माण के लिए रोडमैप से धुंध को साफ होने दिया जाए और हकीकत को सूरज को तरह चमकने दें, जो स्वार्थी निहित स्वार्थों की रक्षा करते हैं, उन्हे छोड़ दे और इस रास्ते पर अपना ध्यान करें क्योंकि जीतेगा पंजाब, जीतेगी पंजाबियत और जो जीतेगा वो हर पंजाबी की ओर ले पंजाब के ओर ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *