जदयू के वरिष्ठ नेता रविन्द्र तांती की शुक्रवार को कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पिछले 10 दिनों से कोरोना से संक्रमित थे और गंभीर स्थिति में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में एह जदयू के प्रदेश महासचिव थे। इससे पहले वह विधान परिषद के सदस्य थे।उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार सहित जदयू के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री @NitishKumar ने पूर्व विधान पार्षद एवं जदयू के प्रदेश महासचिव रविंद्र तांती के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। pic.twitter.com/vrKHiE0GJ8
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) August 14, 2020
रविन्द्र तांती पटना के मकसूदपुर के निवासी थे। वह बिहार राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी राह चुके थे। रविन्द्र तांती तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने राबड़ी देवी को विधान परिषद सदस्य(एमएलसी) बनाने के लिए अपने पद से इस्तीफा देते हुए सीट छोड़ दी थी। एक समय वह आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के करीबियों में गिने जाते थे। लालू ने उन्हें 1996 में एमएलसी बनाया था हालांकि 1997 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।