केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

केंद्र सरकार में मंत्री रामविलास पासवान का आज दिल्ली स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी हर्ट सर्जरी की गई थी। 74 वर्षीय रामविलास पासवान के निधन की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। चिराग ने अपने एक पोस्ट में लिखा,”पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।”


रामविलास पासवान के निधन पर कई बड़े नेताओं ने दुख और संवेदना व्यक्त की है। बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने ट्वीट किया,”हमारे दिल के बेहद करीब,  मित्र सरीखे बड़े भाई, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूं।वो जीवन भर शोषित, वंचित समाज की आवाज बुलंद करते रहे। उनका जाना बिहार के साथ साथ पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।”


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने संवेदना व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में लिखा,”राष्ट्रीय राजनीति, ख़ासकर  बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं चिराग पासवान जी सहित समस्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *