कैप्टेन अमरिंदर पर भड़के सिद्धू, कहा- अमरिंदर ही हैं कृषि कानूनों के शिल्पकार

कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को केंद्र के तीन कृषि कानूनों का ‘वास्तुकार’ बताया, जिनके खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सिद्धू ने कृषि कानूनों के अमल में आने पर और खेती-किसानी में बड़े उद्योगपतियों का दखल बढ़ने के किसानों के आरोपों के संदर्भ में ट्वीट करते हुए लिखा, “तीन काले कानूनों के वास्तुकार…जो अंबानी को पंजाब की किसानी में लाए…जिन्होंने एक-दो बड़े कॉर्पोरेट के लाभ के लिए पंजाब के किसानों, छोटे विक्रेताओं और मजदूरों को बर्बाद किया।” हालांकि,सिद्धू ने इस ट्वीट में सीधे कैप्टन का नाम नहीं लिया, लेकिन इसके साथ उनका एक वीडियो साझा कर उन्हें कृषि कानूनों का शिल्पकार बताया।

सिद्धू ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि पंजाब में अंबानी को लाने वाले कैप्टन ही हैं और कैप्टन ने एक-दो कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए पंजाब की किसानी को बर्बाद कर दिया। शेयर किए गए पुराने वीडियो क्लिप में कैप्टन अंबानी को पंजाब में लाने का दावा करते हुए खेती में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने का पक्ष लेते दिखाई दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *