मुख्तार पर एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी, गिराया जाएगा गाज़ीपुर का होटल

उत्तरप्रदेश सरकार का बाहुबलियों पर एक्शन लगातार जारी है। खास कर अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे बाहुबलियों पर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल के दिनों में अपना शिकंजा कस दिया है।

लखनऊ और गाज़ीपुर में जहां मुख्तार अंसारी के कई अवैध कब्जों को तोड़ा या जब्त किया जा चुका है वहीं ऐसी ही कार्रवाई अतीक अहमद के प्रयागराज स्थित ठिकानों पर की गई है। अब खबर है कि मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम पर गाज़ीपुर में बनें होटल पर भी करवाई की तैयारी में प्रशासन है।

जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा अंसारी व उनके दोनों बेटों अब्बास और उमर अंसारी के नाम से नगर के महुआबाग में संचालित गजल होटल को गिराने का कोर्ट ने आदेश दिया है।

एसडीएम सदर कोर्ट में दायर प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के बाद गुरुवार शाम एसडीएम ने कार्रवाई के लिए फैसला दिया है। इस होटल का नक्शा भी गैर कानूनी बताया जाता है।

मास्टर प्लान के मुताबिक हाउसिंग नक्शे पर कमर्शियल बिल्डिंग बनाई गई है जो कानूनन गलत है। कोर्ट ने एक हफ्ते का वक़्त देते हुए पहले तल्ले को पूरा और जमीनी तल पर 80 फीसदी निर्माण को स्वयं गिराने की बात कही है। अगर ऐसा नही किया गया तो प्रशासन कार्रवाई करेगा।

जारी है बाहुबली डॉन मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की कार्रवाई, दोनो बेटे इनामी अपराधी हुए घोषित

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के बाद आजम खान की बारी, चलेगा बुल्डोजर

मुख्तार अंसारी के बाद अतीक अहमद पर कसा शिकंजा,दो दिन में 60 करोड़ की संपत्ति सील

लखनऊ- मुख्तार अंसारी पर कसता जा रहा शिकंजा, तीन मंजिला बिल्डिंग ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *