उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ 2022 में सरकार बनाने का दावा करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा उनसे दूरी बना लेने की चर्चाएं हैं।
राजभर ने ओवैसी के साथ शुरू हो रही अपनी चुनावी यात्रा से खुद को अलग कर लिया जिसका कारण उन्होंने अपनी निजी परेशानी को बताया। राजभर का कहना है कि परिवार में अचानक एक घटना घटने की वजह से उनकी ट्रेन छूट गई इसलिए वह तय समय पर मुरादाबाद नहीं पहुंच पाए। कार्यक्रम से अचानक इस दूरी ने अब इस गठबंधन की गांठ की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए है।
उधर,हाल में मुरादाबाद सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह और ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात ने सियासी हलचल मचा दी थी। इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सुलह समझौते से जोड़कर भी देखा जाने लगा था।
हालांकि दोनों नेताओं ने इसका खंडन कर इसे एक व्यक्तिगत मुलाकात बताया। यह बातचीत करीब आधे घंटे चली जिसे लेकर राजभर को भाजपा के साथ दोबारा जुड़ने की अटलकों सामने आने लगी।
दरअसल, 15 जुलाई से चुनावी यात्रा का गाजियाबाद से आगाज होना था जिसमें असदुद्दीन ओवैसी के साथ ओपी राजभर को रहना था । यहां से दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और संभल के पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए मुरादाबाद पहुंच कर मंच साझा करते।
लेकिन ओवैसी इस यात्रा पर अकेले ही निकले और मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों से बचते नजर आए। यह भी चर्चाएं हैं कि सीटों के बंटावारे पर सहमति न बन पाने की वजह से ओवैसी ने मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।
Read More
- शेरशाह का टीजर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ और कियारा की नई फिल्म इस जांबाज पर है केंद्रित
- इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम के सामने आई मुसीबत, यह खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव
- तेजस्वी यादव ने एक बार मुख्यमंत्री बनने देने के बाद समस्याएं दूर करने कि की कवायद
- विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिलों के दौरे पर निकले असदुद्दीन ओवैसी
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, हर संभावित मदद पहुंचाने का दिया निर्देश

7 thoughts on “ओवैसी और राजभर के बीच आने लगी दरार की खबरें, यात्रा में साथ नहीं दिखाई दिए राजभर”