फूलन देवी के शहादत दिवस प्रकरण को लेकर मुकेश सहनी ने जवाब देने की कही बात

मंत्री मुकेश सहनी द्वारा फूलन देवी के शहादत दिवस मनाए जाने पर रविवार को वाराणसी में सियासत गरमा गई। दोपहर में बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी को पुलिस ने रोक दिया, इसके अलावा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कैंटोमेंट स्थित होटल डी पेरिस में नजरबंद कर दिया गया, शहर भर में लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग उतार दिए गए।

रमाडा होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को रोकने का भी पुलिस ने प्रयास किया। आरोप लगाकर कहा गया कि शाम को मंत्री मुकेश सहनी विमान से कोलकाता रवाना कर दिए गए। पत्रकारों से हुई बातचीत में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा, युवा विंग के अध्यक्ष संतोष सहनी, अंकुर सिंह ठाकुर, आनंद मधुकर यादव, देव ज्योति ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

कहा कि ” पार्टी यूपी के 18 मंडलों में फूलन देवी की प्रतिमा लगाना चाहती थी। इसे प्रशासन ने अस्वीकृत कर प्रतिमाओं को जब्त कर लिया। हम लोगों ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए। केवल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रमाडा होटल में पत्रकार वार्ता करनी थी।

लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें रोक लिया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोक दिया गया। बैनर पोस्टर फाड़े गए। पार्टी की लोकप्रियता से सरकार डरी है। यूपी में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसका जवाब विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा।”

वहीं ट्विटर पर भी अपनी नाराजगी दिखाते हुए सहनी ने विपक्ष के नेताओं, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव के पोस्ट पर धन्यवाद करते हुए अपना समर्थन जताया। ज्ञात हो कि तेजस्वी और अखिलेश यादव ने शहादत दिवस पर फूलन देवी के ऊपर एक-एक पोस्ट किया जिसको लेकर मंत्री मुकेश सहनी ने इस दिन को याद करने के लिए उन दोनों को धन्यवाद कहा।

विकासशील इंसान पार्टी’ यानि वीआईपी बिहार में निषाद समुदाय का नेतृत्व करती है लेकिन अब उत्तर प्रदेश में भी अपनी जड़ें जमाने का सपना लिए प्रदेश में पहुंच रही है। मुकेश सहनी बिहार में जद(यू) सरकार का हिस्सा हैं, हालांकि बीच में कुछ अनबन की भी खबरें आई थीं।

कहा जा रहा है कि सहनी नीतीश सरकार में खुश नहीं है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि सहनी यह सब कुछ भाजपा पर प्रेशर बनाने के लिए कर रहे हैं ताकि भाजपा उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एनडीए का हिस्सा बना ले और कुछ सीटें उनकी झोली में भी डाल दे।

Read More

  1. प्रेम प्रसंग मामले में क्रूरता से की लड़के की हत्या, बिहार के मुजफ्फरपुर का है मामला
  2. झारखंड में सरकार गिराने के मामले में गिरफ्तार आरोपी निकले फल-सब्जी विक्रेता और दिहाड़ी मजदूर
  3. पुलिस की पूछताछ के दौरान रो पड़ी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

One thought on “फूलन देवी के शहादत दिवस प्रकरण को लेकर मुकेश सहनी ने जवाब देने की कही बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *