शहीदों को सम्मान- गलवान में शहीद हुए 20 भारतीय जांबाजों की याद में बना स्मारक, देखें

भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की याद में एक स्मारक बनाया गया है। आपको बता दें कि भारत चीन सीमा पर स्थित गलवान घाटी में 15 जून की रात हुई झड़प में भारतीय सेना की तरफ से 20 जवान शहीद हो गए थे।

खास बात यह है कि चीन जहां पहले दिन से अपने सैनिकों की शहादत छुपाता रहा है वहीं भारत ने न सिर्फ शहीदों को सम्मान दिया बल्कि अब उनकी याद में एक स्मारक भी बनवाया है।


आपको बता दें कि यह स्मारक KM-120 पोस्ट के करीब बनाया गया है। यह पोस्ट रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण डरबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी और लद्दाख के नजदीक है। इस स्मारक पर उन सभी 20 जवानों के नाम अंकित हैं जो हिंसक झड़प में शहीद हुए थे।

ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत वाई-जंक्शन क्षेत्र के पास ये सैनिक चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे।

स्मारक पर लगाए गए ऑपरेशन डीटेल्स पर लिखा गया है कि, ’15 जून, 2020 को गलवान घाटी में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू ने क्विक रिएक्शन फोर्स का नेतृत्व किया और साथी सैनिकों ने पीएलपी ओपी को बाहर निकालने का काम किया।”

आपको बता दें कि भारत-चीन सीमा पर गतिरोध महीनों से बरकरार है और भारत कई मोर्चों पर चीन को पटकनी दे शीर्ष स्थान पर काबिज है। इसके अलावा दोनो देशों के बीच वार्ता भी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *