पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। उनका हालचाल लेने के लिए रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे थे।

देर रात माइनर अटैक आने के कारण उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई है और उन्हें पीजीआई के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें करीब शाम 5 बजे पीजीआई में एडमिट कराया गया था। जांच में दिल की धड़कन सामान्य मिली लेकिन चैतन्यता का स्तर कम था।

बाकी दिक्कतों के चलते उन्हें क्रिटिकल केयर में रखा गया है। वहीं नेफ्रॉलजी, कार्डियॉलजी, न्यूरॉलजी, एंडोक्राइनॉलजी, न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान और सीएमएस प्रोफेसर गौरव अग्रवाल भी उनके उपचार में लगे हुए हैं।

वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके मस्तिष्क में खून का थक्का पाया गया था। उपचार से संक्रमण कम हुआ था, लेकिन इसी बीच 3 जुलाई को उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया जिसकी वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया।

ज्ञात हो कि पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में हालत स्थिर होने के बाद उनके परिवार ने उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती किया था। यहां से अक्टूबर में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

Read More

  1. ओवैसी की दी हुई चुनौती को योगी आदित्यनाथ ने किया स्वीकार
  2. आपस में भिड़े बिहार सरकार के मंत्री,मदन सहनी ने जीवेश मिश्रा को सीमा में रहने की दी हिदायत
  3. मानसून सत्र में संसद के बाहर हर रोज़ होगा किसानों का प्रदर्शन
  4. प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें याद किया
  5. लॉन्च के लिए तैयार सैमसंग गैलेक्सी एफ22, यह होंगे संभावित फीचर्स और कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *