डीएमआरसी ने दी बड़ी सुविधा, अब नही पड़ेगी कार्ड की जरूरत

दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों के लिए सफर करना अब और अधिक आसान बनाने की पहल में लगा हुआ है। अब टोकन लेने या स्मार्टकार्ड रिचार्ज कराने के लिए लाइनों में खड़े होने की जरूरत को डीएमआरसी खत्म करने वाला है।

मेट्रो में सफर के लिए किराये का भुगतान अब सीधे बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से हो सकेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) की तरफ से इसके लिए लेटेस्ट ऑटोमेटिक फेयर मशीनें लगाई जा रही हैं जिसके जरिए लोग स्मार्ट कार्ड के अलावा, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी), क्यूआर कोड-आधारित टिकटिंग मोबाइल फोन और पेपर क्यूआर टिकट के माध्यम से मेट्रो किराये का भुगतान कर सकेंगे।

इसके लिए डीएमआरसी ने अब चौथे चरण के दौरान 44 स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) सिस्टम इंस्टॉल करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा मौजूदा स्टेशन पर लगे एएफसी गेटों को भी अपडेट किया जाएगा।

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि नए सिस्टम में कैशलेस और ह्यूमन एरर फ्री ट्रांजेक्शन के अलावा सेवाओं के अधिक डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा। मेट्रो कॉर्पोरेशन एएफसी फर्मवेयर को भी अपग्रेड कर रहा है जिससे यात्री अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को स्मार्ट कार्ड के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे।

दिल्ली में यह सुविधा अभी सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही उपलब्ध है। डीएमआरसी की प्रणाली रुपे पोर्टल के माध्यम से सभी बैंकों से लेनदेन स्वीकार करने में सक्षम होगी। यह नई प्रणाली मेट्रो नेटवर्क में अधिक ‘किराया क्षेत्र’ बनाने में भी मदद करेगी जो यात्रा की दूरी के आधार पर स्मार्ट कार्ड से काटे जाने वाले किराए का निर्धारण करने में मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *