दिल्ली-डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बिगड़ी तबियत, तेज बुखार के कारण नही लिया सदन की कार्यवाही में भाग

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबियत बिगड़ गई है। इस बात को जानकरी आज उस वक्त सामने आई जब दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने सदन में यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री को कल रात से तेज बुखार है और इसी वजह से वह सदन की कार्यवाही में भाग लेने में असमर्थ हैं।

आपको बता दें कि कोरोना के एक बार फिर दिल्ली में बढ़ते प्रकोप के बीच यह बड़ी खबर आई है। उम्मीद है दिल्ली के उप मुख्यमंत्री का भी कोरोना टेस्ट किया जाए। यहां यह भी बता दें कि इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे हालांकि अब वह स्वस्थ्य हैं। इसके अलावा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की भी जब तबियत बिगड़ी थी तब उनका भी कोरोना टेस्ट किया गया था हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और वह स्वस्थ्य हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *