भारत से तनाव के बीच चीन के चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को युद्ध की तयारी करने के लिए कहा है. उन्होंने समय आ गया है की सेना को हमेशा हाई अलर्ट मोड पर रहना चाहिए.
CNN में छपी के रिपोर्ट के अनुसार शी जिनपिंग ने यह बात तब कही जब वह गुआंगडोंग इलाके में एक सैन्य अड्डे के निरिक्षण के लिए पहुंचे थे. यहाँ उन्हें शेनझेन स्पेशल इकोनॉमिक जोन की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर भाषण देना था.
पिछले कुछ समय से चीन के भारत, ताइवान और अमरीका से रिश्ते काफी तल्ख़ रहे है. वहीँ कोरोना वायरस के मुद्दे पर विश्व के लगभग सभी बड़े देश चीन के खिलाफ पहले ही मोर्चा खोले हुए है. ऐसे में चीन के राष्ट्रपति का यह बयान विश्व में हलचल पैदा कर सकता है.
आपको बतादें की भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर तनाव अभी तक बना हुआ है. इस तनाव को लगभग 6 महीने हो गए है. हाल ही में भारत और चीन की सेना के बीच इस विवाद को सुलझाने के लीये सातवें दौर की बैठक लगभग 13 घंटे चली थी मगर उसका कोई नतीजा नहीं निकला.
वहीँ दूसरी और चीन ताइवान से भी काफी खफा है. चीन तिवान को अपना हिस्सा मानता है मगर ताइवान अब इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता. पिछले दिनों अमरीका ने ताइवान को मिसाइल डिफेन्स सिस्टम देने की बात कही थी जिसका चीन ने कड़ा विरोध भी किया था. चीन चाहता है की अमरीका ताइवान के साथ अपने सीधे सम्बन्ध तुरंत खत्म कर दे.
भारत-चीन सैन्य कमांडर-स्तरीय बैठक के 7वें दौर पर संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति
हिन्दू सेना ने चीनी दूतावास के बाहर फारूक अब्दुल्ला के लगाए पोस्टर, लिखा ‘प्लीज अडॉप्ट
