Bihar Election- चिराग ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख की सीएम नीतीश की शिकायत- रिपोर्ट्स

बिहार में विधानसभा चुनावों की नजदीक आती तारीखों और तैयारियों के बीच अब जुबानी जंग भी तेज हो चली है। पाला बदलने के खेल के बाद अब दलों के अंदर जहां सहयोगियों पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई जा रही है वहीं विरोधियों पर भी जमकर हमला बोला जा रहा है। इन्ही सभी ख़बरों के बीच जब हाल ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात हुई और उसके बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग नरम पड़े तो लगा एनडीए में सब ठीक है।


हालांकि अब जो खबरें सामने आ रही है उसके मुताबिक अब लोजपा- जदयू संग्राम को सीधे पीएम मोदी तक पहुंचा दिया गया है। न्यूज़ 18 ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि चिराग पासवान ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में चिराग ने कहा है कि बिहार की जनता सीएम नीतीश के कामकाज से खुश नही है। चिराग ने पत्र में बिहार में कोरोना की स्थिति और आंकड़ों पर भी संशय व्यक्त किया है।


इस खबर में दी गई जानकारी में यह भी कहा गया है चिराज ने इस पत्र और मुद्दों के पीछे हाल ही लोजपा संसदीय बोर्ड में लोजपा नेताओं द्वारा दी गई जानकारी को आधार बताया है। उन्होने बिहार में अफसरों के कामकाज के रवैये पर टिप्पणी भी की है। हालांकि यह चिट्ठी सार्वजनिक नही की गई है लेकिन यह पक्का है कि इस चिट्ठी से आने वाले दिनों में लोजपा-जदयू के बीच जारी तल्खी और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *