बिहार चुनाव: बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों ज़ोरो पर है. सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. आज भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की घोषणा कर दी. इस लिस्ट में बीजेपी ने 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट के साथ बीजेपी अब तक 77 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 27 नाम और दूसरी लिस्ट में केवल 2 नामों का ऐलान किया था.
शनिवार को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी जिनमें इन सभी नामो की चर्चा हुई थी. माना जा रहा है की इसी बैठक के बाद यह नाम फाइनल किये गए यही. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे.
इस लिस्ट में सिर्फ उन्ही उम्मीदवारों के नाम है जिनका दूसरे चरण में चुनाव होगा. इन लिस्ट में 7 उम्मीदवार अनुसूचित जाति के है जो रिजर्व सीट के लिए है.
