बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर दलों और नेताओं की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई है। आरोप-प्रत्यारोप के शब्दबाण लगातार चलाये जाने लगे हैं। विपक्ष जहां सरकार से हिसाब मांग रहा है वहीं सरकार में काबिज दलों के सामने सत्ता बचाये रखने की बड़ी चुनौती है।
इन सब के बीच गठबंधन और टिकट बंटवारे को लेकर कौन सा दल किस स्थिति में है यह तस्वीर अब बहुत हद तक साफ होने लगी है।
चुनावी तैयारियों के बीच मुख्य विपक्षी दल यानि राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाली महागठबंधन को एक बड़ी खबर यूपी से मिली है। दरअसल समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में वह किसी भी पार्टी से गठबंधन ना करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।
सपा के इस एलान से माना जा रहा है कि राजद को काफी राहत मिलेगी और वोटों के बंटवारे से होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा।
आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन ना करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 21, 2020
यह भी पढ़ें बिहार चुनाव- सीट बंटवारे की उहापोह से परेशान दल, संभावित उम्मीदवारों में भी संशय की स्थिति
यह भी पढ़ें बिहार में राजद-जदयू का खेल खराब कर सकते हैं यह दल, पढ़ें
यह भी पढ़ें जारी है बिहार में विधायकों को खदेड़ने का सिलसिला, जनता मांग रही हिसाब, विधायक कर रहे वादे
