बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अब दलों ने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब राजद की तरफ से भी प्रत्यशियों की सूची जारी कर दी गई है। इससे सीपीआईएम और जदयू के अलावा पुष्पम प्रिय चौधरी की प्लुरल्स भी कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं। बीजेपी भी अब से थोड़ी देर बाद पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है।
आरजेडी की तरफ से जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उनमें जहानाबाद से सुदय यादव, सावित्री देवी चकाई से, शेखपुरा से विजय सम्राट, शाहपुर से राहुल तिवारी (शिवानन्द तिवारी के बेटे), जगदीशपुर से रामविशुन सिंह, नोखा से अनिता देवी, रामगढ़ से सुधाकर (जगदानंद सिंह के बेटे), जमुई से विजय प्रकाश, मखदुमपुर से सूबेदार दास बेलहर से रामदेव यादव, मधुबनी से समीर कुमार महासेठ, झाझा से राजेन्द्र यादव,ओबरा विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे लड़ेंगे चुनाव, गोह विधानसभा सीट से भीम सिंह को टिकट दिया गया है।
