भीम आर्मी प्रमुख चंद्रेशखर बोले- सिंघु बॉर्डर पर हुई हत्या बर्बरता

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बाॅर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल कुंडली में दलित युवक लखबीर सिंह की बेरहमी से हुई हत्या पर दुख जताया है। चंद्रशेखर आजाद ने सिंघु बॉर्डर पर दलित मजदूर लखबीर सिंह की बर्बर हत्या को रूह कंपा देने वाली बताया है।

“हम कल 18 अक्टूबर, दिन सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर जाएंगे और परिवार के साथ दुख साझा करेंगे। उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी” उन्होंने कहा था।

बता दें कि लखबीर सिंह नाम के शख्स की बेरहमी से हत्या के मामले में सोनीपत क्राइम ब्रांच और पुलिस ने तीन आरोपियों,निहंग सरदार नारायण सिंह, भगवंत सिंह व गोविंद प्रीत सिंह की गिरफ्तारी कर उन्हें कोर्ट लेकर पहुंची थी जहां से कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

चुनाव के मद्देनजर रैली को संबोधित करते हुए केंद्र के तीनों नये विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए आजाद ने आरोप लगाया कि देश के किसान कई महीनों से अपने हक के लिए सड़कों पर पड़े हैं और “सरकार उन्हें गाड़ियों से कुचलवा रही है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *