कश्मीर के पीर पंजाल में बड़ा आतंकी हमला, जेसीओ सहित चार जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल रेंज में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेना के चार जांबाज शहीद हो गए हैं। शहीद होने वालों में एक जेसीओ समेत चार सिपाही हैं। एजेंसियों के अनुसार पीर पंजाल रेंज के राजौरी सेक्टर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान कार्रवाई में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) और चार सैनिक शहीद हुए हैं।

यह जानकारी सूत्रों के मुताबिक बताई जा रही है। घटना को लेकर अभी कोई प्रशासनिक सूचना नहीं दी गई है। पीर पंजाल रेंज के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए यह घटना हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को पीर पंजाल रेंज के राजौरी सेक्टर में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सेना के जवान वहां पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया था।

इसी दौरान आतंकियों की तरफ से सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी गई थी। इस जारी हुए एनकाउंटर में जवान शहीद हुए। बताया जा रहा है एनकाउंटर अभी भी जारी है। गौरतलब हो कि आतंकियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों की तरफ से ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपुरा जिले में भी सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे, वहीं एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *