भारतीय वायुसेना आज 88 वां एयरफोर्स डे मना रही है। इस साल भारतीय वायुसेना के बेड़े में राफेल भी शामिल है। इसकी झलक आज गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस पर देखने को मिली।
इस दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टर और विमान आसमान में जमकर गरजे और एक से एक करतब से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान वायुसेना के राफेल, जगुआर और तेजस जैसे विमानों ने आसमान में अपना तेज दिखाया।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने वायुसेना को बधाई देते हुए लिखा,”एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वायुसेना के पराक्रम को सलाम करते हुए लिखा,””नभःस्पृशं दीप्तम्” शौर्य, समर्पण, दक्षता एवं पराक्रम का प्रतीक, नभ प्रहरी, शत्रु नाशक, राष्ट्र रक्षक @IAF_MCC के समस्त वायु वीरों को “भारतीय वायु सेना दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं। युद्धकाल से लेकर शांतिकाल तक आपकी अविस्मरणीय कर्तव्यपरायणता से सम्पूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित है।”
कार्यक्रम के दौरान वायुसेना प्रमुख ने कई वायुवीरों का सम्मान किया, जिनमें वो जवान भी शामिल हैं जिन्होंने बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था।
इस कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत भी शामिल हुए। देखें सूची
युद्ध सेवा मेडल अति विशिष्ट सेवा मेडल – सुनील काशीनाथ विशिष्ट सेवा मेडल – ग्रुप कैप्टन यशपाल नेगी विशिष्ट सेवा मेडल – ग्रुप कैप्टन हेमंत कुमार विशिष्ट सेवा मेडल – ग्रुप कैप्टन जोजेस विशिष्ट सेवा मेडल – स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल
गैलेंट्री अवॉर्ड ग्रुप कैप्टन प्रणब राज ग्रुप कैप्टन दलेर सिंह ग्रुप कैप्टन राजेश अग्रवाल विंग कमांडर अमित रंजन स्क्वाडन लीडर पंकज अरविंद
ग्रुप कैप्टन प्रभात मलिक ग्रुप कैप्टन रामाराव ग्रुप कैप्टन गिरीश ग्रुप कैप्टन तरुण गुप्ता
ग्रुप कैप्टन प्रेम आनंद ग्रुप कैप्टन सुमित गर्ग ग्रुप कैप्टन सौरभ ग्रुप कैप्टन समित गुप्ता
विशिष्ट सेवा मेडल एयरवाइस मार्शल दलजीत सिंह एयरवाइस मार्शल सुंदरम आनंदन एयर कोमोडोर विजय जोशी ब्रिगेडियर संजय माथुर
