दिल्ली-अब कोरोना मरीजों के घर पर नही लगेगा पोस्टर, जानें क्यों

कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में बदस्तूर जारी है। राहत की बात यह है कि पिछले काफी दिनों से लगातार कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए सनाक्रमित मरीजों की संख्या से काफी ज्यादा है।

मौत के आंकड़े भी पिछले कुछ दिनों में कम हुए हैं। अब कोरोना मरीजों से संबंधित दिल्ली सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अब होम क्वारंटाइन में रह रहे मरीजों के घर के बाहर कोरोना मरीज होने की जानकारी देने वाला पोस्टर नही लगाया जाएगा।


इस आदेश में यह भी कहा गया है कि फिलहाल जिन मरीजों के घर पर कोरोना मरीज होने की जानकारी देने वाला पोस्टर लगा है उसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। ऐसे घरों की संख्या इस वक़्त 12,890 है। यह फैसला इस वजह से लिया गया है क्योंकि इससे लोगों को काफी समस्या हो रही थी और लोग लक्षण होते हुए भी जांच को आगे नहीं आ रहे थे। 


आपको बता दें कि पोस्टर हटाने का फैसला दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने लिया जिसके मुखिया उप राज्यपाल अनिल बैजल हैं। मुख्य सचिव विजय देव ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य निगरानी अधिकारियों को इस बाबत दिशा-निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *