बिहार में पहले चरण के लिए होने वाले मतदान में अब कुछ घंटों का वक़्त बाकी है। कल चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इसके अलावा कल दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन भी चल रहा था। इसी बीच कल मुंगेर में जमकर उपद्रव हुआ। रोड़ेबाजी और हंगामे के बीच एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। अब इस घटना के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
इस वीडियो को फेसबुक पर शहर के जाने माने डॉ नीतीश दुबे ने शेयर करते हुए इसे जलियांवाला बाग कांड जैसा बताया। उनकी तरफ से शेयर किए गए वीडियो में जहां पत्थरबाजी करते लोग दिख रहे वहीं इसी वीडियो में पुलिस बेरहमी से विसर्जन में शामिल लोगों को पीटते हुए भी दिख रही है।

दूसरी वीडियो में खाली सुनसान सड़क के बीचोंबीच जनरेटर के शोर और विसर्जन के लिए लगी मूर्तियों की लाइन नजर आती है। यह वीडियो पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद का प्रतीत होता है। कार्रवाई के बाद सबलोग मूर्तियों को छोड़ जा चुके हैं। ऐसे में सवाल है कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्या ऐसी हिंसक कार्रवाई ही एकमात्र रास्ता थी?
J&K: पुलवामा में CRPF की टुकड़ी पर आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 जवान शहीद
दुकानों के अलॉटमेंट के दौरान बलिया में चली गोली, एक की मौत, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
बिहार और उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग की तलाशी और जब्ती की कार्रवाई
