दिल्ली में 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, 2,000 जिंदा कारतूस बरामद ; पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले गोला-बारूद की तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास से कुल 2,251 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी के आनंद विहार इलाके से दो बैग कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूर्वी रेंज के सहायक पुलिस आयुक्त विक्रमजीत सिंह ने कहा कि खेप की आपूर्ति उत्तर प्रदेश के लखनऊ में की जानी थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में आतंकी एंगल से इंकार नहीं किया हैं। “अब तक गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से एक देहरादून का हैं। वह एक बंदूक घर का मालिक है। प्रथम दृष्टया, यह एक आपराधिक नेटवर्क के माध्यम से किया गया प्रतीत होता है।

हालांकि, पुलिस आतंकी एंगल से इंकार नहीं कर रही हैं।” 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भारत की तैयारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं। पुलिस ने गश्त और वाहनों की जांच भी तेज कर दी है।

पुलिस ने कहा कि मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और बाजारों सहित दिल्ली के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि होटल, पार्किंग स्थल और रेस्तरां की जाँच की जा रही है और किरायेदारों और नौकरों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा हैं।

“स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, लाल किले और आयोजन स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर विभिन्न भूमिकाओं में 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, हमने दिन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *