पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वह भारत की एक फिल्म के गीत पर नाचती हुई नजर आ रही हैं। लोगों को उनका ये डांस बेहद पंसद आ रहा है।
साउथ के निर्देशक एसएस राजमौली की हाल ही में आई एक फिल्म RRR ने भारत में तो अपना जलवा बिखेरा ही लेकिन वह विदेशों में भी काफी धूम मचाती हुई दिखी।
यहां तक की पाकिस्तान में भी इस फिल्म और उसके गीत का जादू लोगों पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें पाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर RRR फिल्म के गाने नाटु-नाटु पर खूबसूरत अंदाज में नाचती हुई नजर आ रही हैं। हानिया एक अच्छी अदाकारा होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी हैं।
हानिया का ये वीडियो देख पाकिस्तान ही नहीं वल्कि हर जगह उनके इस डांस की चर्चा हो रही है। इस वीडियो को भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस का ये वीडियो एक शादी के दौरान का है। इस वीडियो में वह जूते पहनकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इसकी वजह से भी लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
साउथ की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं इस गाने ने ऑस्कर के नॉमिनेशन में भी अपनी जगह बनाई थी।
इस गाने का हुक स्टेप भी काफी पॉपुलर हुआ। जिसके कारण कोई भी व्यक्ति इस गाने पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाता है।
