प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत टाटा कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने भारतीय बाज़ार के लिए iC ब्राउज़र लांच किया है. iC ब्राउज़र को UC और टिकटॉक के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. iC ब्राउज़र को बनाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीयनर अर्पित सेठ ने इसे हर मायने में UC ब्राउज़र से बेहतर बताया है. इसे प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी से लॉन्च किया गया है.
मीडिया से बात करते हुए अर्पित ने कहा “चीनी एप्स पर भारत से डाटा चुराने के आरोप लगते रहे है. ऐसी किसी भी जानकारी के लीक होने से रोकने के लिए iC ब्राउज़र को अस्तित्व में लाया गया है. ब्राउज़र में किसी भी तरह का कोई डाटा सेव नहीं होता. क्यूंकि यह भारत में बना है, इसलिए इसका सर्वर भी भारत में ही है. इसलिए इसका डाटा भारत से बाहर जाने के तो सवाल ही पैदा नहीं होता.”
अर्पिता ने यह भी जानकारी दी की iC ब्राउज़र में टिकटॉक की तरह ही Short Video फीचर दिया गया है, जिससे इसके यूजर्स आसानी से वीडियो को क्रिएट, एडिट और शेयर भी कर सकते हैं. यह टिकटॉक और UC के विकल्प के रूप में लॉन्च किया गया है.
आपको बतादें की अभी तक 4.5 लाख से ज्यादा लोग iC ब्राउज़र को डाउनलोड कर चुके है. इसपर यूज़र्स वीडियो बनाने के साथ-साथ न्यूज़ भी देख सकते है और शॉपिंग का मज़ा भी ले सकते है. ये एप्प गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है.
टिकटॉक को माइक्रोसॉफ्ट को नहीं बेचेगी बाइटडांस, ऐप का भविष्य अंधकार में
