नीतीश सरकार में रहे मंत्री, जदयू छोड़ राजद में हुए शामिल लेकिन न टिकट मिला न बने स्टार प्रचारक

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर हर दल के तरफ से लगभग उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया गया है। जदयू सहित कई दलों ने जहां दूसरे दलों से आने वाले नेताओं पर भी भरोसा व्यक्त करते हुए टिकट दिया वहीं नीतीश सरकार में मंत्री और फुलवारीशरीफ सीट से विधायक श्याम रजक ‘न घर के रहे न घाट के।’ हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि श्याम रजक जिस मकसद से जदयू छोड़ राजद में आये थे कम से कम वह पूरा होता नही दिखाई पड़ रहा है।

“सिपेट” भागलपुर और वाराणसी में अपने दो “सीएसटीएस” केन्द्र खोलेगा

भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन केन्‍द्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्‍थान “सिपेट” कौशल विकास और तकनीकि प्रशिक्षण की सुविधा के लिए भागलपुर (बिहार) और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में जल्दी ही अपने दो “सीएसटीएस” केन्द्र खोलने जा रहा है।