बिहार के बाँका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से दहेज लोभियों द्वारा एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले ने दहेज लोभी हत्यारों ने सारी हदों को पार करते हुए न सिर्फ विवाहिता की पहले गला दबाकर हत्या कर दी बल्कि हत्या के बाद विवाहिता के पिता और अन्य परिजनों को इस दुस्साहसी घटना की जानकारी वीडियो कॉल से खुद ही दे भी दी।