आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत राजमार्ग मंत्रालय ने दस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जारी किए

महत्वाकांक्षी आत्मनिर्भर भारत योजना में परिकल्पित सरलीकृत भुगतान प्रक्रिया के अंतर्गत कोविड-19 महामारी के दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 10,339 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। 2,475 करोड़ रुपये की एक अन्य राशि संसाधित की जा रही है और इसके जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।

54 वें अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का हुआ आयोजन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए शामिल, पढ़ें खास बातें

शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज ऑनलाइन माध्यम से 54वें अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री, श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री श्री संजय धोत्रे विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर यूनेस्को के प्रतिनिधि द्वारा यूनेस्को के महानिदेशक का संदेश पढ़ा गया। इस अवसर पर सचिव,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, श्रीमती अनीता करवाल और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण का 13 भाषाओं में शुभारंभ, पढ़ें फायदे

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के डीईपीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा एक 24X7 टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण (1800-599-0019) का 13 भाषाओं में शुभारंभ किया गया।

कल स्ट्रीट वेंडर्स से ‘स्वनिधि संवाद’ करेंगे पीएम मोदी, जानें क्या है यह योजना

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 09 सितम्‍बर, 2020 को मध्‍यप्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स के साथ “स्‍वनिधि संवाद’’ किया जा रहा है।

जानिये कब आएगा आईपीएल का शेड्यूल, बीसीसीआई चेयरमैन गांगुली ने दी ये ख़ास जानकारी

आईपीएल की तैयारिया पिछले एक महीने से ज़ोर-शोर से जारी है. जैसे-जैसे आईपीएल की तारीख पास आती जा रही है, वैसे-वैसे ही दर्शकों में इसके प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है. दर्शक आईपीएल से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी भी जानना चाहते है. इसी लिए आईपीएल के शेड्यूल को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना को कहा एक्ट ऑफ गॉड, भड़क गए स्वामी, लोगों ने भी किया ट्रोल

वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने गुरुवार को मीडिया को इस बात की जानकारी दी कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में आखिर राज्यों को मुआवजा देने पर क्या निर्णय हुआ है? इस दौरान उन्होंने कोविड-19 (कोरोना महामारी) को ‘एक्ट ऑफ गॉड’ यानी दैवी आपदा बता दिया है। इस पर बीजेपी के ही नेता सुब्रमण्यम स्वामी भड़क गये। उन्होंने ट्वीट कर इस बयान पर जोरदार हमला बोला।