आत्मनिर्भर भारत के तहत कश्मीर में खुला सरकारी खजाना, आर्थिक पैकेज, बिजली-पानी बिल पर छूट का ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत अब जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज कई बड़े ऐलान किये हैं। कोरोना काल मे व्यापारियों की मदद के लिए जहां 1,350 करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान हुआ वहीं बिजली पानी के बिल पर एक साल तक 50 फीसदी छूट की भी घोषणा की गई है।

खुशखबरी-नही होगी मारामारी, 2023 तक भारत उर्वरकों के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जायेगा, पढ़ें कैसे

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने कहा कि 2023 तक भारत, उर्वरकों के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएगा, क्योंकि ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम के तहत देश में 40,000 करोड़ रुपये की लागत से नई उर्वरक उत्पादन इकाइयों की स्थापना की जा रही है। इससे आयात पर निर्भरता में भी कमी आयेगी।