यह पायलट परियोजना 100 गांवों में लागू होगी। सर्वश्रेष्ठ समाधान देने वाले भागीदार को 50 लाख रुपये और प्रत्येक रनरअप को 20-20 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
Tag: #StartupIndiaAward
राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 के परिणामों की घोषणा 6 अक्टूबर, 2020 को की जाएगी
रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के पहले संस्करण के परिणाम 6 अक्टूबर, 2020 को सायं 3:30 बजे राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में जारी करेंगे। यह वर्चुअल सम्मान समारोह वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का एनआईसी, माईगॉव और संबंधित सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव वेबकास्ट किया जाएगा।
