कांग्रेस ने भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) द्वारा आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ समारोह से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर गायब करने को लेकर शनिवार को कड़ी आपत्ति जताई।
Tag: #SonialGandhi
कांग्रेस में मचे बवाल पर प्रमोद कृष्णम बोले- नेतृत्व की उम्मीद थी, रायता फैल गया
कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर मचे बवाल पर कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से चुनाव लड़ चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान देते हुए एक ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक से उम्मीद थी कि पार्टी को एक सशक्त नेतृत्व मिलेगा लेकिन उल्टा यहां तो और रायता फैल गया।वहीं, एक और ट्वीट में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति महान है, जो भीतर बोला जा रहा है तुरंत जस का तस मीडिया में आ रहा है इसके साथ ही आचार्य प्रमोद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बयान का समर्थन किया, जो सिब्बल ने राहुल गांधी के आरोप के जवाब में दिया है।
कांग्रेस में बड़े बदलाव की मांग को लेकर 23 बड़े नेताओं ने लिखी चिट्टी,गांधी परिवार को बताया अहम
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की शिथिलता और खोते जनाधार के बीच कांग्रेस के 23 बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख बड़े और सार्थक परिवर्तन की मांग उठाई है। यह चिट्ठी ऐसे वक्त में सामने आई है जब इसी महीने सोनिया गांधी का अध्यक्ष पद पर कार्यकाल पूरा हो रहा है, सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक है और पार्टी का एक धड़ा दुबारा राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुका है।
