कोरोना वैक्सीन को लेकर हर दिन कोई न कोई अपडेट किसी न किसी देश या कंपनी से आती रही है। कभी हम इसके बहुत नजदीक पहुंचते दिखाई पड़ते हैं तो कभी एक ही झटके में सारे अरमान टूटे हुए नजर आने लगते हैं। एक दिन पहले जब सीरम इंस्टिट्यूट ने अस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर बनाई जा रही वैक्सीन का परीक्षण रोक दिया तब इसे बड़ा झटका माना गया था।
Tag: #SerumInstitute
73 दिन में कोरोना वैक्सीन आने के दावे पर जानें सीरम इंस्टिट्यूट ने क्या कुछ कहा
दुनिया भर में जारी कोरोना के कहर के बीच कल एक बड़ी खबर सामने आई थी कि 73 दिनों में कोरोना की पहली वैक्सीन मार्केट में आ जाएगी। हालांकि अब इसे बनाने वाली कंपनी ने इन दावों को गलत बताया है और इसकी कोई समयसीमा तय नही है ऐसा भी कहा गया है। वैक्सीन बाजार में तभी आएगी जब ट्रायल सफल हों और रेगुलेटरी अप्रूवल मिल जाए।
