जातिगत जनगणना को लेकर पीएम मोदी से मिले नीतीश समेत कई नेता

जातीय जनगणना की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बैठक संपन्न हुई। बैठक में 10 दलों के 11 नेता शामिल हुए थे।

बिहार सरकार द्वारा ईडब्ल्यूएस को नहीं मिलेंगे अब आरक्षण के ये दो लाभ

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार ने झटका दिया है। ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को बिहार में पद व सेवाओं तथा शैक्षणिक संस्थाओं में नामांकन में मिलने वाले दस फीसद आरक्षण का कोई बैकलॉग तैयार नहीं किया जायेगा और आरक्षण के तहत तय सीट पर उम्मीदवार नहीं मिलने पर उस साल की रिक्ति खत्म हो जायेगी।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर विचार करने और दाम कम करवाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आश्वासन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार जाने पर गौर नहीं किया है, लेकिन अब आपस में विचार कर इस पर फैसला लेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, हर संभावित मदद पहुंचाने का दिया निर्देश

हर साल की तरह इस बार भी बिहार बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। मॉनसून की शुरुआत में ही अत्यधिक वर्षा होने की वजह से इस बार समय से पहले ही बाढ़ आ गयी है। राज्य के 10 से भी अधिक जिले बाढ़ से प्रभावित हैं

जीतन राम मांझी और राजद के नेताओं के बीच छिड़ा शब्दों का वार

बिहार में अपराध के मुद्दे पर और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बचाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बयान देते हुए इसे अब तक की सबसे बेहतर सरकार बताया।

12 जुलाई से फिर लगेगा जनता का दरबार, मुख्यमंत्री सुनेंगे समस्याएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लोगों की फरियाद सुनने का सिलसिला दोबारा शुरू होने जा रहा है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन हर सोमवार को होगा जिसमें लोग अपनी समस्याएं लेकर पटना पहुंचेंगे।

अपने बयान से पलटवारों में घिरे तेजस्वी यादव

अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में लोगों की समस्याएं सुनते वक्त राजद नेता तेजस्वी यादव आक्रोश में आ गए और बयान में कहा कि अगले तीन महीनों में बिहार में जद(यू) की सरकार गिर जाएगी। वह काफी दिनों बाद दिल्ली से पटना लौटे हैं। इस दिए गए बयान में नेता प्रतिपक्ष लगातार घिरते जा रहे हैं और उनकी इस भविष्यवाणी वाले बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है।

तेजस्वी ने नीतीश को तंज कस दी शुभकामनाएं, पढ़ें क्या कहा

तेजस्वी ने सीएम नीतीश को बधाई देते हुए एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लिखा,’आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे।’

मुंगेर- लिपि सिंह की जदयू प्रत्याशी के साथ तस्वीर वायरल, उठे सवाल

यह तस्वीर इसी चुनाव की है या पुरानी है इस बात की पुष्टि नही हो सकी है। इस तस्वीर में लिपि सिंह जदयू सरकार में मंत्री और जमालपुर से जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार के साथ हेलीकाप्टर में बैठी नजर आ रही हैं।

मुंगेर मामले पर राजनीति शुरू, संजय राउत, चिराग, कांग्रेस ने की नीतीश-मोदी को हटाने की मांग

बिहार के मुंगेर में कल आगजनी और उपद्रव की घटना पर अब राजनीति शुरू हो गई है। इस मसले पर अब लगभग सभी राजनीतिक दलों ने सरकार को अपने निशाने पसर लिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत से लेकर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने जहां सवाल उठाए हैं वहीं कांग्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को हटाने की मांग की है।

नीतीश ने 15 वर्ष के शासनकाल में दो पीढ़ियों के वर्तमान और भविष्य बर्बाद किया-तेजस्वी

बिहार विधानसभा चुनावों में खास तौर पर नेता प्रतिपक्ष और सीएम नीतीश के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली है। अब एक बार फिर तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है।

नीतीश के मंत्री को जनता ने भगाया, तेजस्वी बोले- खुल चुकी है कागजी विकास की पोल…

बिहार विधानसभा चुनावों के बीच प्रचार का शोर पूरे उफान पर है। जमकर आरोप-प्रत्यारोप के शब्दबाण चलाये जाने लगे हैं। शीर्ष नेता उम्मीदवारों के पक्ष में धुंआधार रैलियां कर अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। इसी बीच चुनावी मौसम में जनता के बीच जा रहे नेताओं को अब विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है।

विशेष-बीजेपी को बिहार में मोदी नाम का सहारा, अब तक तेजस्वी दिख रहे आगे, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार का शोर हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। हर दल के शीर्ष और बड़े नेता अब उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत और धुंआधार रैलियां कर रहे हैं। कोरोना काल मे होरहे इस चुनाव में उम्मीद थी कि फिजिकल रैलियों में सख्ती होगी और कोरोना का खौफ हावी रहेगा लेकिन ऐसा होता नजर नही आ रहा है।

बिहार में कांग्रेस को फायदा, मिलेंगी इतनी सीटें, उपेंद्र कुशवाहा पर सस्पेंस

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। पहले चरण के चुनाव में अब ठीक एक महीने का वक़्त बाकी है। हालांकि चुनावों के तारीखों के एलान के बावजूद अभी तक सत्ता पक्ष या विपक्ष किसी भी तरफ से सीट बंटवारे या उम्मीदवारों के एलान को लेकर कोई खबर नही है।