बिहार चुनाव: NDA ने किसानों के लिए जितना किया और कर रहा है, उतना किसी ने कभी नहीं किया- प्रधानमंत्री मोदी

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव को लेकर एक के बाद एक कई सारे ट्वीट किये है. ट्वीट में उन्होंने दावा किया है की जितना काम NDA ने किसानों के लिए किया है उतना किसी और ने नहीं किया है. ट्वीट में उन्होंने लिखा “NDA ने किसानों के लिए जितना किया और कर रहा है, उतना किसी ने कभी नहीं किया। मेगा फूड पार्क, आधुनिक कोल्ड चेन, एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स बिहार को आधुनिक कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर देंगे। कृषि उत्पाद संघों की बढ़ती संख्या छोटे किसानों की ताकत बढ़ाएगी, उन्हें बड़े बाजारों से जोड़ेगी।”

बिहार चुनाव: बीजेपी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी-राहुल की जोड़ी को बताया ‘पिग्गी राइड’

बिहार में दो चरणों का मतदान ख़त्म हो चुका है और 7 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है. इसके लिए सभी पार्टियां ज़ोर-शोर से जुटी हुई है. इसी सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी पटना पहुंचे और वहाँ उन्होंने पत्रकारों से बात की. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने एक और जहां विपक्ष को घेरा वहीँ NDA की फिर से सरकार बनने का दावा भी किया.

बिहार में रंगदारी, गुंडागर्दी, अहंकार, परिवारवाद हार रहा है- फारबिसगंज में बोले पीएम मोदी

इसके अलावा तीसरे चरण के प्रचार में भी आज रैलियों का दिन है। आज पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम अभी बिहार के फारबिसगंज में सभा को संबोधित कर रहे हैं।

जीतनराम मांझी ने रामविलास पासवान की मौत को लेकर बेटे चिराग पर उठाये सवाल, बोले 3 दिन पहले हो चुकी थी मौत

बिहार चुनाव में कल दूसरे चरण के मतदान होने है मगर उससे ठीक पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवन की मौत को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने अपने दावे में कहा है की रामविलास पासवान की मौत 2-3 दिन पहले ही हो चुकी थी मगर जान करके उनकी मौत को छिपाया गया.

बिहार चुनाव: JDU सांसद लल्लन सिंह ने तेजस्वी के 10 सवालों के जवाब में दागा 1 सवाल, जाने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री और NDA से 11 प्रश्न पूछे थे जिसमें बेरोज़गार, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन आदि जैसे मुद्दें थे. उन प्रश्नो के जवाब में NDA की तरफ से JDU के सांसद लल्लन सिंह सामने आये है और उन्होंने तेजस्वी यादव पर सवालों के जवाब में उनके एक सवाल का जवाब देने की बात कही है.

बिहार चुनाव: दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए आज थमेगा प्रचार का शोर, JDU के लिए यह चरण रहेगा महत्वपूर्ण

बिहार की सत्ता में पिछले 15 साल से नितीश कुमार काबिज़ है और उनकी पार्टी JDU के लिए दूसरा चरण सबसे ख़ास है. NDA गठबंधन में JDU इस चरण में अपने सबसे ज्यादा उमीदवार मैदान में उतार रहा है जिसमें मौजूदा विधायकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है. NDA गठबंधन में JDU को 122 सीटें मिली है जिसमें से 7 उसने हम पार्टी को देदी है.

सुशील मोदी ने कांग्रेस-राजद के ‘युवराज’ से फिर पूछे पांच सवाल, जानें

सुशील मोदी ने ट्वीट के माध्यम से एक के बाद एक कई सवाल पूछे हैं। पिछले तीन दिनों में वह 16 सवाल तेजस्वी यादव और कांग्रेस से कर चुके हैं। इसी क्रम में आज एक बार फिर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए सुशील मोदी ने राजद और कांग्रेस के युवराज से कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं।

तेजस्वी ने तोड़ा पिता लालू के रैलियों का रिकॉर्ड, एक दिन में 19 जनसभाओं को किया संबोधित

शनिवार को तेजस्वी ने जनसभाओं का एक खास रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड है एक दिन में 19 जनसभाओं को संबोधित करने का। पहले यह रिकॉर्ड उनके पिता लालू प्रसाद यादव के नाम था।

नीतीश ने 15 वर्ष के शासनकाल में दो पीढ़ियों के वर्तमान और भविष्य बर्बाद किया-तेजस्वी

बिहार विधानसभा चुनावों में खास तौर पर नेता प्रतिपक्ष और सीएम नीतीश के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली है। अब एक बार फिर तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है।

बिहार चुनाव: बीजेपी सांसद रवि किशन का तेजस्वी पर तंज, पहले 9वीं पास करो फिर बिहार संभालो

बीजेपी के सांसद रवि किशन ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उमीदवार और RJD के नेता तेजस्वी यादव के नितीश कुमार से 11 सवाल पूछे जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा की वह 11 क्या 1100 सवाल पूछ सकते है.

रविशंकर प्रसाद का तेजस्वी से सवाल, पूछा- माँ-बाप की तस्वीर पर शर्मिंदा क्यों हैं?

पहले जहां सीएम नीतीश ने पूछा कि क्या लालू प्रसाद को बेटियों पर भरोसा नही तो अब राजद के पोस्टर से लालू-राबड़ी की गायब हुई तस्वीर पर रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाए हैं।

बिहार चुनाव: आज थमेगा पहले दौर के लिए प्रचार, 28 को मतदान, 71 सीटों पर 1066 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

बिहार चुनाव में पहले दौर के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज थम जायेगा. पहले दौर के लिए 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जायेगा जिसमें 1066 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर होगी.

बिहार चुनाव: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने महागठबंधन को बताया नक्सलवादी, तेजस्वी यादव को कहा नौवीं फैल

बीजेपी के नेता और पूर्व विधायक कपिल मिश्रा बिहार चुनाव में प्रचार के लिए आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे. वहाँ उन्होंने मीडिया से बात की. मीडिया से बात करते हुए कपिल मिश्रा ने राजद के घोषणा पत्र पर सवाल उठाये और तेजस्वी यादव को भी घेरा.

चिराग बोले- शराबबंदी के नाम अपर युवाओं को तस्कर बनाया जा रहा

चिराग ने शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए हैशटैग असंभव नीतीश का प्रयोग किया और लिखा,’शराबबंदी के नाम पर बिहारीयों को तस्कर बनाया जा रहा है।

बिहार चुनाव: सुशील मोदी ने तेजस्वी के 10 सवालों के जवाब में दागे 5 सवाल

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव से ही प्रश्न कर डाले. सुशील मोदी ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किये और तेजस्वी यादव से 5 प्रश्न किये

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने मोदी और नितीश से पूछा कब मिलेगा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, दागे 10 सवाल

मोदी और नितीश कुमार ने जहां कांग्रेस और RJD पर बिहार में गुंडा राज फैलाने का आरोप लगाया वहीँ तेजस्वी और राहुल की जोड़ी ने मोदी और नितीश पर पिछले 15 साल से बिहार की जनता को ठगने का आरोप लगाया.

बिहार आ रहे पीएम मोदी से तेजस्वी को है यह आशा, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार का शोर हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। बीजेपी की तरफ से आज सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी जहां आज पहली रैली करेंगे वहीं पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भी आज अपनी पहली चुनावी रैली का आगाज़ करेंगे।

बिहार चुनाव: आज चढ़ेगा सियासी पारा, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गाँधी उतरेंगे चुनावी मैदान में

बिहार चुनाव में आज सियासी पारा चढ़ना तय है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी अपने-अपने गठबंधन के लिए चुनावी रैलियों को सम्भोदित करेंगे. इस चुनाव में पहली बार दोनों दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरेंगे.

तेजस्वी ने कहा नीतीश के कार्यकाल में हुए 30 हजार करोड़ के घोटाले, नाम भी बताए

तेजस्वी यादव ने जदयू-बीजेपी सरकार पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने अपने आरोप में कहा,’मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जी को बजट का कैसे पता चलेगा? आपके कार्यकाल में सृजन घोटाले, धान घोटाले, तटबंध घोटाले सहित 30000 करोड़ के 60 घोटाले हुए है

तेजस्वी ने बताया कहाँ से लाएंगे 10 लाख रोजगार के लिए बजट, नीतीश से कहा- मर्यादा बनाए रखें

तेजस्वी यादव ने जब कहा कि वह पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे तो सीएम नीतीश ने उनसे पूछा कि बजट कहाँ से लाएंगे? अब नीतीश कुमार के इस सवाल का जवाब तेजस्वी ने दिया है।