अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा हुईं कोरोना से संक्रमित

अर्जुन कपूर के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना की शिकार हो गई है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार मलाइका अरोड़ा ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. उन्होंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए कहा ‘मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. मुझेमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है. फिलहाल मेरी तबियत ठीक है. मैंने डॉक्टर्स की सलाह पर खुद को होम कोरेंटीन कर लिया है.’

अर्जुन कपूर भी कोरोना के शिकार हुए, खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी, घर में खुद को किया कोरेन्टीन

आये दिन किसी न किसी बॉलीवुड स्टार की कोरोना से संक्रमित होने की खबर आ रही है. अब इस लिस्ट में एक और बॉलीवुड अभिनेता का नाम जुड़ गया है. अर्जुन कपूर भी कोरोना के शिकार हो गए है. उन्होंने आने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी.