केजरीवाल ने बाजार और होटल खोलने के बाद कि मेट्रो चलाने की वकालत, केंद्र से मांगी इजाजत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो को जल्द से जल्द शुरू करने की वकालत की है। उन्होंने यह बात ऐसे समय मे उठाई है जब ट्रायल बेसिस पर होटल और साप्ताहिक बाजार खुलने लगे हैं।

सिंधिया का कमलनाथ पर तंज, कोरोना से 15 महीने पहले लगा दिया लॉकडाउन

मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के साथ आरोप-प्रत्यारोप और वाद-विवाद का दौर भी शुरू हो गया है। इन चुनावों में जहां कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ के लिए यह चुनाव साख से जुड़ी हुई है। दोनो अपने अपने दल और अपने अपने राजनैतिक जमीन को मजबूत करने के लिए दम-खम लगाने में जुटे हुए हैं।

केंद्र का राज्यों को निर्देश, न रोकें वस्तुओं और व्यक्तियों की आवाजाही, नही चाहिए कोई विशेष पास

केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यक्तियों और सामानों के आवागमन पर कोई भी रोक न लगाई जाए। यह निर्देश उन शिकायतों के बाद जारी किए गए हैं जिनमे कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-3 की गाइडलाइन जारी करने के बाद भी कई राज्य सामानों को एक राज्य से दूसरे राज्य आने पर रोक लगा रहे हैं। इस मामले में केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

काहे की शराबबंदी जब हर तीन मिनट में बरामद होती है एक लीटर शराब और हर 10 मिनट में होती है एक गिरफ्तारी?

कुल 50,63,175 लीटर शराब बरामद की गई। 1 अप्रैल 2016 से लेकर 31 मार्च 2019 तक के आंकड़े बताते हैं कि हर तीन मिनट में एक लीटर शराब बरामद की गई जबकि हर दस मिनट में एक व्यक्ति इस कानून के उल्लंघन के मामले ने जेल भेजा गया। इसी कानून के पालन में लापरवाही बरतने के मामले में 430 पुलिस कर्मियों पर भी करवाई की गई। इनमे से 56 पुलिस कर्मी बर्खास्त तक किये गए।

Coronavirus Update-5 दिन के आंकड़ों में सबसे आगे भारत, अमेरिका और ब्राज़ील से भी ज्यादा मामले आए सामने

आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में पिछले पांच दिनों में अमेरिका और ब्राज़ील से भी ज्यादा केस आ रहे हैं। हालांकि इनमे से सुखद पहलू यह है कि अभी तक इस बीमारी से भारत मे 15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

मिजोरम के राज्यपाल ने किया लॉकडाउन में मिले समय का सदुपयोग, लिख डाली 13 किताबें

उन्होंने मार्च से लेकर अब तक कम से कम 13 किताबें लिखीं जिनमें अंग्रेजी तथा मलयालम भाषाओं में लिखीं कविताओं का संग्रह भी शामिल है।

बिहार पुलिस परीक्षा नतीजे में बड़े गोलमाल की आशंका,पढ़ें

मोबाइल सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग वर्जित है ऐसे में यह तस्वीर कहाँ से आई? अगर यह सच है तो परिणाम में किसी बड़े गोलमाल की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है.