ट्विटर ने लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाए जाने वाले नक्शे पर मांगी माफी, 30 नवम्बर तक सुधार की कही बात

लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने वाले मैप पर भारत द्वारा व्यक्त की गई तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब ट्विटर ने अपनी गलती मानते हुए संसदीय समिति से लिखित तौर पर माफी मांग ली है। साथ ही ट्विटर ने इस गलती को सुधारने के लिए 30 नवम्बर तक का समय मांगा है। इस बात की जानकारी इस समिति की चेयरपर्सन मीनाक्षी लेखी ने दी है।

रक्षा मंत्रालय ने पहले माना चीन ने की घुसपैठ, बाद में हटाए दस्तावेज

इस डॉक्यूमेंट में चीनी सैनिकों के घुसपैठ की बात भी स्वीकार की गई थी। हालांकि अब इस दस्तावेज को दुबारा वेबसाइट से हटा लिया गया है।