ग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह खेल की वजह से नही बल्कि अपने किये ट्वीट की वजह से चर्चा मे हैं। यह कोई पहला मौका नही है जब जोफ्रा आर्चर के ट्वीट्स वायरल हुए हैं। इससे पहले इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान भी उनके कुछ काफी पुराने ट्वीट्स वायरल हुई थे और परिस्थितियों के हिसाब से वह सटीक भी थे। खास बात यह है कि इस बार जोफ्रा आर्चर का जो ट्वीट वायरल हुआ है उसमें उन्होंने ‘रिया’ नाम लिखा है और यह ट्वीट 17 जुलाई 2014 को किया गया था।