झारखंड की राजधानी रांची में बीती रात वाहन जांच के दौरान पशु तस्करों को रोकने की कोशिश करने वाली एक महिला सब-इंस्पेक्टर की कुचल कर हत्या कर दी गई। संध्या टोपनो रांची में तुपुदाना चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थीं।