हाथरस केस: ED का चौंकाने वाला खुलासा, जातीय हिंसा भड़काने के लिए मॉरीशस से भिजवाए गए 100 करोड़

हाथरस गैंगरेप और मर्डर मामले में ED ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. ED के अनुसार हाथरस के गर्माए माहौल के दौरान जातीय हिंसा भड़काने की कोशिशें की जा रही है. इसके लिए पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को मॉरीशस से 100 करोड़ रूपए की फंडिंग भी की गई है. ED अब पूरे मामले की छानबीन करने में जुटा है.

Amnesty International ने भारत छोड़ने के लिया फैसला, सरकार पर ‘Witch-Hunt’ का लगाया आरोप

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भारत से अपना काम समेटने का फैसला कर लिया है. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भारत सरकार पर ‘Witch-Hunt’ का आरोप लगाया है.

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को नही मिली जमानत, हिरासत अवधि 10 सितम्बर तक बढ़ी

इस साल फरवरी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज हो गई है। इसके साथ ही उसकी हिरासत अवधि को भी 10 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली की रॉउस एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ताहिर को जमानत देने से इनकार कर दिया। फिलहाल ताहिर हुसैन प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में है। ईडी ने उसे विदेशी फंडिंग की जांच के लिए हिरासत में लिया था।

पुलिस, ईडी, सीबीआई के बाद अब सुशांत केस में नारकोटिक्स ब्यूरो की एंट्री, दर्ज हुआ केस

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में नई नई खबरों का आना अनवरत जारी है। यह केस एक अनसुलझी पहेली की तरह हो चुका है। इसमें एक जवाब ढूंढने की कोशिश में लगे जांचकर्ता दूसरे सवाल में उलझ जाते हैं। कभी मनी लॉन्ड्रिंग तो कभी ड्रग्स की एंट्री ने इस केस को और पेचीदा बना दिया है और अब एक ताजा अपडेट के मुताबिक नारकोटिक्स ब्यूरो ने भी अब इस मामले में एक नया केस दर्ज किया गया है।

घोटाले के शोर में दब गई ईडी की सबसे बड़ी कार्रवाई, आधी रकम हो गई वसूल

घोटाले के सामने आने के बाद एक्टिव हुई ईडी ने देश के कई अलग-अलग हिस्सों में अपनी ताबड़तोड़ कार्रवाई में नीरव मोदी के 17 ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान लगभग 5100 करोड़ मूल्य के कीमती हीरे, सोना और अन्य ज्वेलरी जब्त की है।